सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर- SDM

खबर सासाराम से है। जहां कल होने वाले केंद्रीय चयन परिषद के विशेष शाखा के सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है।

सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर- SDM
Image Slider
Image Slider
Image Slider

शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर आज सासाराम में सदर एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने शिक्षा विभाग और पुलिस बल के अधिकारियों के साथ बैठक किया। रोहतास जिला में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

जिसमें 7605 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दो पाली में परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाया जाएगा। साथ ही सभी परीक्षार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। खासकर समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और सदाचार मुक्त हो, इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सासाराम से एनबीसी 24 न्यूज के लिए अविनाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट।